अखिल भारतीय पाल महासभा की  राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक गुजरात मे संपन्न हुई।


गुजरात। 
सोमनाथ  कल दिनांक 27 सितम्बर 2019 शुक्रवार को हमारे गडरिया समाज की इकाई अखिल भारतीय पाल महासभा की  राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक गुजरात के पवित्र धाम सोमनाथ मे संपन्न हुई।  


राष्ट्रीय कार्यकारिणी के मंच पर  अध्यक्ष श्री शैतानसिंहजी पाल के  साथ  राष्ट्रीय उपाअधयक्ष खेमराज देसाई , महिला शाखा की  राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती नीरू आहिर , गुजरात के अध्यक्ष श्री अर्जुन जी डांगर ,श्री सुरेश पाल, अशोकजी बघेल उपस्थित थे । वही भारत के गुजरात ,महाराष्ट्र ,तमिलनाडु ,केरला ,बिहार, मध्यप्रदेश , उतराखण्ड, हरियाणा  ,राजस्थान,  दिल्ली ,उतर प्रदेश  से आए  प्रतिनिधि  मंडल भी उपस्थित थे  ।


अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर  चर्चा की गयी।   बैठक  सम्पन्न कर सभी  राजस्थान में  होने वाली  देवासी समाज बैठक में  भाग लेने के लिए  जयपुर के लिये  प्रस्थान किया।



Comments