दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के बाद लोगों में दहशत फैल गई और लोग अपने-अपने दफ्तर और घरों से बाहर निकल गए। दिल्ली के साथ-साथ कश्मीर में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। लोग भूकंप से बुरी तरह से डरे हुए हैं। भूकंप के झटके 4 बजकर 35 मिनट पर महसूस किए गए हैं।
भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.3 नापी गई है, इसका केंद्र पीओके के जाटलान के पास बताया जा रहा है। यह जगह लाहौर से करीब से 173 किलोमीटर दूर था। भूकंप के झटके हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, कश्मीर, हिमाचल प्रदेश की अलग-अलग जगहों पर भी महसूस किया गया है।
शुरुआती खबरों के मुताबिक भूकंप से जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। भूकंप का केंद्र PoK का जाटलान इलाका बताया जा रहा है। यह इलाका सटे होने के चलते जम्मू-कश्मीर में भूकंप का असर ज्यादा महसूस किया गया है।
दिनेश पाल संपादक
8889363636