शेयर बाजार आज भारी गिरावट के साथ बंद हुआ।


शेयर बाजार आज भारी गिरावट के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 642.22 अंकों की गिरावट के साथ 36,481.09 और निफ्टी 185.90 अंकों की गिरावट के साथ 10,817.60 पर बंद हुआ। आज एक समय सेंसेक्स 662 अंकों की गिरावट के साथ सेंसेक्स 36500 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। 
















आज शेयर बाजार पर कारोबार के दूसरे दिन मंगलवार को भी दबाव नजर आया। आज बैंकिंग, ऑटो, मेटल और आईटी शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है। रुपया भी डॉलर के मुकाबले 71.88 के स्तर पर पहुंच गया है। 


 शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में मंगलवार को गिरावट का रुख रहा। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स की मजबूत शुरुआत हुई लेकिन कुछ ही मिनटों के कारोबार के बाद इसमें गिरावट का रुख दर्ज किया गया।  वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई जिसका असर घरेलू शेयर बाजार पर नजर आया। इसके कारण तेल एवं गैस कंपनियों के शेयर में आज गिरावट देखी गई















Comments