55 विदेशी देशों के बच्चों ने देखा माँ आहिल्या का किला और महेश्वर
रविवार को हेरीटेज वॉक एक्सपोजर विजिट आयोजन किया गया। विजिट के दौरान यूनाइटेड किंगडम, मोरेको, अर्जेंटा, आस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इटली, ब्राजील, चाइना, जापान, रशिया, स्पेन, स्विजरलैंड, बेल्जियम सहित 55 देशों के बच्चों ने पर्यटन एवं पौराणिक नगरी महेश्वर की सभ्यता संस्कृति और इतिहास के बारे में जाना। हेरिटेज वॉक एक्सपोजर विजिट पेशवा मार्ग से शुरू हुई, जो बाजार चौक से होते हुए राजबाड़ा परिसर पहुंची। यहां पर 55 देशों के आए विद्यार्थियों ने मां अहिल्या बाई होलकर की प्रतिमा को देखते हुए उनके इतिहास और गौरव गाथा को जाना। इसके बाद रेवा सोसाइटी में बच्चों ने हैंडलूम पर बन रही महेश्वरी साडि़यां को बनते देख अचंभित हो गए। बच्चों ने कहा कि यह बहुत ही मेहनती कार्य है। एक-एक धागे द्वारा साड़ी बनाई जाती है। कुछ बच्चों ने महेश्वरी साड़ी, दुपट्टे भी खरीदे।