आज अयोध्या में होगा भव्य दिवाली का आयोजन, सरयू किनारे जलेंगे लाखो दीप

आज अयोध्या में होगा भव्य दिवाली का आयोजन, सरयू किनारे जलेंगे लाखो दीप
 अयोध्या।
छोटी दीपावली पर आज अयोध्या में दीपोत्सव का आयोजन किया जाएगा। भगवान राम के अयोध्या आगमन के दृश्य का मंचन होगा।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुआई में सरकार मेजबानी करेगी। आज अयोध्या में 5.51लाख दीप जलेंगे। रामकथा पर आधारित झांकियां निकलेंगी।
 दीपोत्सव में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, फिजी की उपसभापति वीना भटनागर खास मेहमान होंगी। इसके अलावा कई केंद्रीय मंत्री और उत्तर प्रदेश के मंत्री भी शामिल होंगे। इस अवसर पर निकलने वाली शोभा यात्रा में कई देशों के कलाकार शामिल होंगे और रामकथा पर आधारित झांकियों का प्रदर्शन करेंगे।


अयोध्या में दीपोत्सव पर 5.51 लाख दीप जलाकर गिनिज बुक ऑफ वर्ल्ड रेकॉर्ड में दर्ज कराया जाएगा। इसमें राम की पैड़ी पर ही 4 लाख दीपों का प्रज्ज्वलन होगा। शाम को सरयू आरती में उत्तर प्रदेश की पुरी सरकार शामिल होगी।
आज के दीपोत्सव की तैयारी में अयोध्या सजकर तैयार  है । राम की पैड़ी में लाखों दीये सजाए जा चुके हैं। स्कूल, कॉलेज और शिक्षण संस्थानों के हजारों बच्चे साढ़े पांच लाख दीयों को जलाएंगे। इस बार साढ़े पांच लाख दीये जलाने की तैयारी है, जो एक बार फिर विश्व कीर्तिमान होगा।


Comments