नई दिल्ली।
भारत देश को पहला राफेल लड़ाकू विमान मिल गया है। विजयादशमी और एयरफोर्स डे के अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने खुद फ्रांस के बोर्दो में दसॉल्ट के संयंत्र में पहुंचकर इसकी डिलिवरी ली।राफेल उन्नत प्रौद्योगिकी से लैस लड़ाकू विमान है। राफेल के हैंडओवर समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि 'यह एक ऐतिहासिक दिन है. यह भारत और फ्रांस के बीच गहरा संबंध दिखाता है। उन्होंने कहा कि राफेल विमान के शामिल होने से एयरफोर्स की क्षमता में इजाफा होगा। 36 राफेल जेट विमानों में पहला विमान भारत को मंगलवार को ही मिल जाएगा, लेकिन चार विमानों की इस पहली खेप को भारत पहुंचने में अगले साल मई तक इंतजार करना पड़ेगा। सभी 36 राफेल जेट विमान सितंबर, 2022 तक भारत पहुंचने की उम्मीद है।उसके लिए भारतीय वायुसेना जरूरी बुनियादी ढांचा तैयारी करने और पायलटों को प्रशिक्षण देने हेतू जरूरी तैयारियां कर रही है।
भारत को मिला पहला राफेल विमान, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने खुद फ्रांस पुहंच कर इसकी डिलिवरी ली