बिहार में महानंदा नदी में नाव पलटी 7 लोगों की मौत 50 लापता
पटना। महानंदा नदी में एक नाव पलटने के कारण 7 लोगों की मौत हो गई है करीब 50 लोग लापता हैं। फिलहाल मौके पर एनआरएफ और पुलिस लापता लोगों को खोज कर रही है। लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है। लेकिन सात लोगों के मौत की पुष्टि हो गई है। गोताखोरों की मदद से डूबे लोगों की तलाश की जारी है।
जानकारी के अनुसार नाव में सवार लोग पश्चिम बंगाल से एक नौका प्रतियोगिता को देखकर लौट रहे थे और इन लोगों को कटिहार जाना था। हालांकि अभी तक 7 लोगों के मारे जाने की खबर है। वहीं राहत कार्य के जरिए 28 लोगों को बचाया गया है। अभी 50 लोग लापता बताए जा रहे हैं। नाव में उसकी क्षमता से ज्यादा लोग सवार थे। जिसके कारण नाव नदी में पटल गई। वहीं नदी में तेज बहाव होने के कारण लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला और वो पानी में बह गए।