नईदिल्ली।
इंजीनियर प्रिया पाल एसटीएफ (गड़रिया) संगठन महिला मोर्चा मे दिल्ली प्रदेश की बनी प्रदेश सचिव
शेफर्ड टाइगर फोर्स इंडिया की बैठक में एसटीएफ के राष्ट्रीय शेफर्ड धामू पाल जी द्वारा राष्ट्रीय कार्यकारिणी एवं महिला मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी की सहमति से इंजीनियर प्रिया पाल जी को एसटीएफ महिला मोर्चा दिल्ली प्रदेश का प्रदेश सचिव के पद पर नियुक्त किया गया।
प्रिया पाल जी ने कहा हमें शेफर्ड टाइगर फोर्स इंडिया महिला मोर्चा संगठन में जो भी जिम्मेदारियां दी गई हम उसको बखूबी पालन करते हुए उस जिम्मेदारी को निर्वहन कर समाज को आगे बढ़ाने के लिए दिन प्रतिदिन संघर्ष कर मजबूत करने का काम करूंगी। और समाज पर हो रहे शोषण अत्याचार अन्याय के खिलाफ हक अधिकार के लिए लड़ाई लड़ती रहूंगी। और आज हमें गर्व है कि हमें समाज के एक ऐसे क्रांतिकारी संगठन में काम करने का अवसर प्राप्त हुआ इसके लिए हम अपने राष्ट्रीय कार्यकारिणी और प्रदेश कार्यकारिणी को धन्यवाद देती हूं। जो आप सभी लोगों ने हमें इस लायक समझा। उन्होंने कहा समाज की महिलाओं को भी आगे आ करके समाज के लिए बढ़-चढ़कर अपनी हिस्सेदारी कायम करने की जरूरत है विशेषकर हमें शिक्षा रूपी हथियार को अपनाकर समाज का विकास और देश को आगे बढ़ाने का काम कर सकते हैं।
और कहा कि हम दिल्ली प्रदेश में महिला मोर्चा संगठन को मजबूती प्रदान करने का काम करूंगी और बहुत जल्द पूरे प्रदेश में कार्यकारी का विस्तार करूंगी।
बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए इंजीनियर प्रिया पाल को बधाई और शुभकामनाएं दी।
इस दौरान उपस्थित रहे राष्ट्रीय अध्यक्ष शेफर्ड धामू पाल प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज पाल प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट राजीव कुमार पाल और उर्मिला पाल (वीडियो) एडवोकेट शिवाकांत पाल यदुवीर पाल धर्मेंद्र पाल राम कुमार पाल प्रधान अतुल कुमार पाल आदि लोग रहे।
(पत्रकार दिनेश पाल)
इंजीनियर प्रिया पाल एसटीएफ (गड़रिया) संगठन महिला मोर्चा मे दिल्ली प्रदेश की बनी प्रदेश सचिव