महाराजा शिवाजीराव होलकर जी की पुण्यतिथी आज: इन्होंने ही इंदौर मे होलकर कॉलेज की स्थापना की थी।
श्रीमंत शिवाजीराव होलकर जी की आज पुण्यतिथी है। इन्होंने ही इंदौर मे होलकर कॉलेज की स्थापना की थी।
शिवाजी राव होलकर होलकर राजवंश से संबंधित इंदौर के महाराजा थे। वह तुकोजीराव होलकर द्वितीय और महारानी श्रीमंत अखंड सौभागयवती पार्वती बाई साहब के पुत्र थे।
उनका जन्म 11 नवंबर 1859 इन्दौर मध्यप्रदेश में हुआ था।
उनकी मृत्यु 13 अक्तूबर 1908 महेश्वर मध्यप्रदेश में हुई थी।
उन्होंने अपनी शिक्षा डेली कॉलेज इंदौर से ली थी। इनके पुत्र तुकोजीराव होलकर तृतीय थे।
10 जून 1891 में होलकर वंश के महाराजा शिवाजीराव होलकर ने कॉलेज की आधारशिला रखी। होलकर कॉलेज के लिए बिल्डिंग के निर्माण में उस समय लगभग 1 लाख 5 हजार रुपए का खर्च आया था। महलों की तरह ही डिजाइन की गई यह बिल्डिंग अब भी मजबूती से खड़ी है।
यह कॉलेज इन्दौर में आगरा-बम्बई मार्ग पर भवंरकुँआ के पास है। यह 36 एकड के भू भाग में फैला हुआ है।
दिनेश पाल