MP: मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सभी प्रदेशवासियों को धनतेरस की बधाई दी


मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सभी प्रदेशवासियों को धनतेरस की बधाई दी है।  मुख्यमंत्री कमलनाथ ने दीपावली त्योहार को लेकर प्रदेश की जनता को ट्वीट करते हुए बधाई दी है। 
मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा:


दीपोत्सव के पावन पर्व की आज से प्रारंभता हो चुकी है।
धनतेरस की आप सभी प्रदेशवासियो को बधाई।
प्रदेश सरकार मिलावट के विरुद्ध सतत अभियान चलाकर प्रदेश को मिलावट मुक्त प्रदेश बनाने के संकल्प पर निरंतर कार्य कर रही है।
यह सब आप सभी के सहयोग के बिना संभव नही है
 आइये इस दीपोत्सव पर हम सभी मिलकर प्रदेश को मिलावट मुक्त प्रदेश बनाने का संकल्प ले।
मिलावट की सूचना देकर जागरूक नागरिक होने का परिचय दे।
दीपोत्सव पर्व को देखते हुए मिलावट के विरुद्ध अभियान को पूरी मुस्तैदी से चलाने के निर्देश पूर्व से ही दिये गये है।
मिलावट का ज़हर बेचने वाले समाज व मानवता के दुश्मन।
प्रदेश के नागरिकों के स्वास्थ्य की रक्षा हमारा संकल्प और हम उसके लिये सदैव वचनबद्ध।



 


Comments