तेजाजी नगर थाना क्षेत्र रालामंडल के पास दो कारों की टक्कर 6 लोगों की दर्दनाक मौत
इंदौर। मंगलवार सुबह इंदौर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। इंदौर में दो कारों की भीषण टक्कर हुई है। हादसे में दोनों कारों में सवार छह लोगों की मौत हो गई है, जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को नजदीक के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस हादसे की जांच कर रही है। ज्यादा जानकारी का अभी इंतजार है।सड़क दुर्घटना मंगलवार सुबह इंदौर के तेजाजी नगरथाना क्षेत्र में हुई है। अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसे के वक्त दोनों कारों की रफ्तार काफी ज्यादा थी। टक्कर इतनी तेज हुई है कि दोनों कारों के परखच्चे उड़ गए हैं। हादसे के बाद मौके पर काफी देर तक जाम लग गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस को कार से घायलों और शवों को निकालने के लिए काफी देर तक मशक्कत करना पड़ी।पुलिस मौके पर पहुंचकर हादसे की जांच कर रही है। अस्पताल में भर्ती घायलों की हालत फिलहाल नाजुक बनी हुई है। पुलिस मृतकों और घायलों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। पुलिस कार नंबर के आधार पर पहचान करने में जुटी है।