UP, कानपुर: किसान नत्थू पाल की गोली मारकर हत्या
कानपुर देहात में रूरा थाना क्षेत्र के मड़ौली गांव में पुरानी रंजिश को लेकर किसान नत्थू पाल की शुक्रवार सुबह गोली मारकर हत्या कर दी गई। किसान पत्नी के साथ खेतों की तरफ जा रहा था।
मृतक की पत्नी ने गांव के पूर्व प्रधान व उसके तीन भाइयों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना के बाद से आरोपी फरार हैं। मड़ौली गांव में शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे गांव के ही नत्थू पाल (70) अपनी पत्नी विटान पाल के साथ खेतों पर बाजरा काटने जा रहे थे। नत्थू पाल का गांव के पूर्व प्रधान दिनेश से जमीनी विवाद के चलते रंजिश चल रही है।। नत्थू पत्नी के साथ खेतों की ओर जा रहा था। तभी रास्ते में पूर्व प्रधान दिनेश कुशवाहा उर्फ भंगड़ ने उसे रोक लिया। साथियों की मदद से लोहे की राड से पीटना शुरू कर दिया। बिटान ने पति को बचाने की कोशिश की तो उसे धक्का देकर गिरा दिया। इसके बाद आरोपियों ने तमंचे से किसान के तीन गोलियां मारी। इससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। फायरिंग की आवाज सुन कर गांव में हड़कंप मच गया। इस बीच आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने नत्थू पाल को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हैलट अस्पताल कानपुर भेजा गया वहां उसने दम तोड़ दिया। बिटान ने पूर्व प्रधान दिनेश कुशवाहा, उसके भाई सत्यप्रकाश, संजय और छोटे बउवा के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।