इंदौर भाजपा नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्षों के साथ नगर पदाधिकारियों की परिचय बैठक संपन्न
इंदौर।
भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा, महामंत्री मुकेशसिंह राजावत, गणेश गोयल, घनश्याम शेर ने बताया कि आज भाजपा कार्यालय पर नवनिर्वाचित सभी मंडल अध्यक्षों के साथ नगर पदाधिकरियों व वरिष्ठजनों की परिचय बैठक संपन्न हुई।
परिचय बैठक में संभागीय संगठन मंत्री श्री जयपालसिंह चावड़ा, नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा, संगठन चुनाव नगर सह प्रभारी कल्याण देवांग, प्रदेश प्रवक्ता उमेश शर्मा, महामंत्री मुकेशसिंह राजावत, गणेश गोयल, घनश्याम शेर, कमल बाघेला, जयंत भिसे, नानूराम कुमावत, जयदीप जैन, सुमित मिश्रा, हरप्रीतसिंह बक्षी, सोनू राठौर, गुलाब ठाकुर, वीणा शर्मा, सविता अखण्ड, सविता पटेल, कमल वर्मा, देवकीनंदन तिवारी के साथ सभी नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष उपस्थित थे।
बैठक में संगठन मंत्री श्री जयपालसिंह चावड़ा ने उपस्थित सभी मंडल अध्यक्षों से कहा कि आप सभी मंडल अध्यक्षों को पार्टी के द्वारा जो जवाबदारी मिली है, उस जवाबदारी के निर्वहन में कभी कोई कमी मत होने देना। किसी भी व्यक्ति को सम्मान हमेशा अपने व्यवहार से मिलता है, किसी पद से सम्मान नहीं मिलता है। इसलिये हमारा व्यवहार हमेशा सभी के प्रति अच्छा होना चाहिए। आपने कहा कि हमेशा काम बांट कर करना चाहिए और सभी को साथ लेकर चलना है। सभी को सम्मान दोगे तो हमें अपने आप सम्मान मिलेगा। जो मंडल अध्यक्ष निर्वत्तमान हुए है उन सभी से संपर्क कर उनके अनुभव को साझा करना है। कार्य के दौरान भारतीय जनता पार्टी संगठन के द्वारा जो भी कार्य दिया जाये उसे पूरी निष्ठा और ताकत के साथ करना है।
नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा ने उपस्थित सभी मंडल अध्यक्षों से कहा कि आज से अब आप सभी को एक नई जवाबदारी मिली है, यह जवाबदारी बड़ी जवाबदारी है। ये जिम्मेदारी वाला मुख्य पद है। इस पद की गरिमा और पहचान आप स्वयं को बनाना है। इस पद के साथ भारतीय जनता पार्टी का नाम जुड़ गया है। आप सभी को पार्टी के काम को बूथ तक लेकर जाना है। आप सभी को एक सफल मंडल अध्यक्ष के रूप में अपनी पहचान बनाना है। यह एक अवसर मिला है आप सभी को इस अवसर को भुनाना है अपनी पहचान, अपने काम से बनाना है। मंडल में पुराने से पुराना और नये से नये कार्यकर्ता के साथ मुलाकात करना है और उसको पार्टी के प्रत्येक काम में शामिल करना है। अपने कार्य करने की शैली, अपनी गतिविधियां,भारतीय जनता पार्टी की साख और नाम को आगे बढ़ाने के लिये निष्ठा के साथ काम करना है। पार्टी के प्रति निष्ठा और समपर्ण आपको आगे और आगे लेकर जायेगा। अपने इस दायित्व का अच्छे से निर्वहन करना है।
प्रदेश प्रवक्ता उमेश शर्मा ने कहा कि राजनीति में भिन्न.भिन्न प्रकार की विचारधारा काम करती हैए हमारी पार्टी विचार आधारित पार्टी है। भारतीय जनता पार्टी कि विचारधारा सबसे अलग है हमारे संगठन में व्यक्ति नहीं विचारधारा काम करती है। आज से आपके पास भारतीय जनता पार्टी परिवार की जवाबदारी हो गई है। बहुत बड़ा परिवार है हमारी पार्टीए पार्टी ने बड़े भाई को जवाबदारी देने की बजाय छोटे भाई को मौका दिया है। आप सभी को कान बड़े रखना है और जुबान छोटी रखना है। हमेशा सुनना ज्यादा और बोलना कम है।
बैठक में सभी नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्षों ने अपना परिचय देते हुए पूर्व में पार्टी के लिये किये गये कार्यो को भी बताया। बैठक का संचालन महामंत्री घनश्याम शेर ने किया एवं अंत में आभार महामंत्री गणेश गोयल ने माना।