मध्यप्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी
का सर्वश्रेष्ठ मंत्री के रूप में सम्मान किया गया
नई दिल्ली के विज्ञान भवन में फेम इंडिया पत्रिका द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में सम्मान किया गया। फेम इंडिया द्वारा देशभर में किये गये सर्वे के आधार पर मंत्री जीतू पटवारी का चयन सर्वेश्रेष्ठ 21 मंत्रियों में किया गया था। मध्यप्रदेश के मंत्री के रूप में उन्होंने प्रदेश का गौरव बढ़ाया। जिनका आज केंद्रीय मंत्री महेंद्रनाथ पाण्डेय द्वारा सम्मान किया गया।
राष्ट्रीय पत्रिका फेम इंडिया मैग्जीन ने एशिया पोस्ट सर्वे एजेंसी के संयुक्त रूप सर्वश्रेष्ठ मंत्री 2019 के लिए सर्वे किया था। सर्वे में विभिन्न श्रेणियों में 21 सर्वेश्रेष्ठ मंत्रियों का चयन किया गया। इन लिस्ट में प्रदेश के उच्च शिक्षा तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री जीतू पटवारी का चयन किया गया।
फेम इंडिया पत्रिका तथा एशिया पोस्ट के संयुक्त तत्वाधान में एक सर्वे के आधार पर वर्ष 2019 में देश के 21 उत्कृष्ट मंत्रियों को सम्मानित किया जा रहा है। इसमें व्यक्तित्व, छवि, कार्य क्षमता, प्रभाव, विकास की समझ, लोकप्रियता, दूरदर्शिता तथा कार्यशैली और ऑउटपुट के आधार पर सम्मान के लिये मंत्रियों का चयन किया गया है