UP ललितपुर , किसानों की 15 सूत्रीय मांगों को लेकर 22 नबम्बर को होगी किसान महापंचायत हुई संपन्न।
ललितपुर।
जनपद ललितपुर के किसानों की समस्यायों को लेकर 22 नबम्बर को भारतीय किसान यूनियन के तत्वाधान में किसान महापंचायत का आयोजन कंपनीबाग(आजाद चंद्रशेखर पार्क) ललितपुर में किया गया।जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत एबं विशिष्ट अतिथि प्रदेश अध्यक्ष राजवीर सिंह जादौन रहें।जिसमें किसानों की मांगों को लेकर किसान नेताओं ने भरी हुंकार।किसान महापंचायत में राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने जिले के किसानों की समस्याओं को अधिकारियों के सामने प्रमुखता से रखा उन्होंने कहा कि किसानों की वर्ष 2019 में 70 प्रतिशत नष्ट हुई किसानों की फसलों का मुआवजा,खाद्य की कमी को दूर किया जाय सम्बधी समस्यायों,बिजली के जर्जर तारों को दुरुस्त किया जाय नीचे एबं जिले के किसानों की अन्ना जानवरो के द्वारा फसले नष्ट हो रही है जिन्हें गौशाला भिजवाया जाय एबं उनके पोषण का इन्तजातम किया जाय आदि समस्यायों के बारे में चर्चा की गयी।किसान नेताओ ने किसानों की मांगों पूरा किया जाय साथ ही जिले के किसानों की जो भी समस्याएं है उनका ताक़तकाल निस्तारण किया जाय।किसान महापंचायत में वाहर से आये किसान नेता राष्ट्रीय महासचिव राजपाल शर्मा,प्रदेश अध्यक्ष राजवीर जादोंन समेत सभी आये किसान नेताओं ने किसानों की मांगों एबं उनकी समस्यायों को लेकर चर्चा की।कार्यक्रम में भा0कि0यू0जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह यादव,निसार खान,कु0जितेंद्र सिंह,पहाड़ सिंह यादव,शब्बीर खान मंसूरी,मु0जाकिर मंसूरी,रामबाबू यादव,राजपाल यादव,रामकिशन यादव,धनीराम यादव,नंदकिशोर कुशवाहा,प्रकाश चंद्र पटेल,मर्दन सिंह यादव,मलखान सिंह किसान नेता समेत हजारो की संख्या में जिले के किसान मौजूद रहे।
रिपोर्टर- पत्रकार इन्द्रपाल सिंह