भाजपा का खेत धरना आंदोलन यूरिया की किल्लत और प्रदेश सरकार के कुप्रबंधन के खिलाफ 

भाजपा का खेत धरना आंदोलन यूरिया की किल्लत और प्रदेश सरकार के कुप्रबंधन के खिलाफ


इंदौर।
भाजपा का खेत धरना आंदोलन यूरिया की किल्लत और प्रदेश सरकार के कुप्रबंधन के खिलाफ इंदौर भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक सोमानी एवं जिला मीडिया प्रभारी मुकेश जरिया ने बताया कि कमलनाथ सरकार के कुप्रबंधन के कारण केन्द्र सरकार से भेजा गया यूरिया किसानों को उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। जिसके कारण प्रदेश भर में किसान परेशान होकर संकट की घड़ी से गुजर रहा है। किसानों पर कमलनाथ सरकार द्वारा किए जा रहे इस अत्याचार के विरोध में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता किसानों के साथ खेत धरना आंदोलन किया।
मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार की वजह से प्रदेश का अन्नदाता यूरिया के लिये पूरे परिवार के साथ रात-रात भर पुलिस की लाठियां खा रहा है। यूरिया की कालाबाजारी चरम है। शासन, प्रशासन की मदद से यूरिया के दलालों की मदद से यूरिया के दलालांं ने प्रदेश के किसानों से लूट मचा रखी है वहीं कमलनाथ सरकार कांग्रेस कार्यकर्ता के साथ दिल्ली पर्यटन पर मौज कर रही है। कमलनाथजी और उनके मंत्री खेत की मेड़ पर जाने की जगह सोशल मीडिया से सरकार चला रहे है। दो लाख की कर्जमाफी का झूठ केन्द्र सरकार द्वारा भेजे एक हजार करोड़ की लूट की बंदरबाट में पूरी कांग्रेस सरकार जूटी है। 
धरना आंदोलन को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष और महू विधानसभा की लोकप्रिय विधायक सुश्री उषा ठाकुर ने कहा कि यूरिया सोसायटी पर नहीं पर बाजार में मूंह मांगे दाम पर बिक रहा है। यूरिया की कालाबाजारी और तबादला उद्योग से कमाये पैसो से कांग्रेसी होटलों में मौज कर रहे है और किसान आंसू बहा रहा है। कांग्रेस की निकम्मी सरकार ने यूरिया वितरण का कुप्रबंधन किया है जिसके कारण यूरिया की कमी प्रदेश में दिखाई दे रही है जबकि केन्द्र सरकार ने सरप्लस यूरिया प्रदेश को कोटे के अनुसार आंवटित किया है। किसानों में इस अव्यवस्था के कारण भारी असंतोष और रोष व्याप्त है। क्योंकि सरकार के अधिकारी किसानों पर लाठियां भांज रहे है। ईश्वर इन्हें कभी माफ नहीं करेगा। 
धरना आंदोलन को अशोक सोमानी, राजेश सोनकर, मनोज पटेल, गोपालसिंह चौधरी, रवि रावलिया, प्रेमनारायण पटेल, सुश्री कविता पाटीदार, देवराजसिंह परिहार, कंचनसिंह चौहान, डॉ. रीता उपमन्यु ने भी संबोधित किया। 
जिले के सभी 15 मंडलों में मंडल अध्यक्ष मनोज पाटीदार, पीयूष अग्रवाल, सुनील गेहलोद, रायबहादूरसिंह तंवर, पुंजालाल निनामा, देवकरण पटेल, राजू जाट, मलखानसिंह पंवार, सुभाष पटेल, सुमेरसिंह सोलंकी, गोविन्दसिंह चौहान, जितेन्द्र आंजना, सुधीर भजनी, अनिल पाटीदार, धर्मेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में खेत धरना आंदोलन किया।


          


Comments