महिला डॉक्टर के साथ हैवानियत करने वाले चारों आरोपियों को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया

 महिला डॉक्टर के साथ हैवानियत करने वाले चारों आरोपियों को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया




हैदराबाद।
महिला डॉक्टर के साथ हैवानियत करने वाले चारों आरोपियों को पुलिस एनकाउंटर में ढेर कर दिया गया है। शुक्रवार सुबह हैदराबाद  पुलिस के साथ मुठभेड़ में आरोपियों को ढेर किया गया। 27 नवंबर को आरोपियों ने महिला डॉक्टर के साथ रेप किया था और बाद में जिंदा जला दिया गया था। पुलिस के द्वारा किए गए एनकाउंटर पर कई सवाल भी खड़े हो रहे हैं, जबकि कई लोग उनकी तारीफ भी कर रहे हैं।
चारों आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है। यह एनकाउंटर नेशनल हाइवे-44 के पास गुरुवार देर रात हुआ। पुलिस आरोपियों को एनएच-44 पर क्राइम सीन रिक्रिएट कराने के लिए लेकर गई थी। पुलिस के मुताबिक चारों आरोपियों ने मौके से भागने की कोशिश की। पुलिस ने चारों आरोपियों को ढेर कर दिया है।


Comments