प्रतिभा पाल होंगी श्योपुर की पहली महिला कलेक्टर

प्रतिभा पाल होंगी श्योपुर की पहली महिला कलेक्टर




श्योपुर। जिले को 19वें कलेक्टर के रूप में पहली महिला कलेक्टर मिली हैं। उज्जैन नगर निगम की आयुक्त प्रतिभा पाल को श्योपुर कलेक्टर बनाया गया है।


वर्ष 1998 में श्योपुर को जिला बनाया गया, जहां इसके पहले कलेक्टर पंकज राग नियुक्त किए गए। तब से अब तक 18 कलेक्टर श्योपुर की कमान संभाल चुके है। वर्तमान में बसंत कुर्रे जिले के 18वें कलेक्टर है। गुरुवार की देर शाम शासन स्तर से आदेश जारी हुए, जिसमें श्योपुर कलेक्टर बसंत कुर्रे का तबादला रीवा कलेक्टर के लिए कर दिया गया। उनकी जगह उज्जैन नपा की आयुक्त 2012 बैच की आईएएस अफसर प्रतिभा पाल को श्योपुर कलेक्टर नियुक्त किया गया है। प्रतिभा पाल कविता लिखने की शौकीन है। और वह युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए ज्यादा काम करती है। 


Comments