2 फरवरी को पाल सेवा संघ का  विशाल महासम्मेलन

 2 फरवरी को पाल सेवा संघ का  विशाल महासम्मेलन



( वरिष्ठ पत्रकार मनोज पाल की कलम से)
मुंबई  ।


हर वर्ष की भाति इस साल भी देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से सटे पालघर जिले के अंतर्गत नालासोपरा पूर्व, धानीव बाग, धानीव तालाब के उत्तर,जाधव पाड़ा, रामधनी नगर स्थित पाल भवन के प्रांगण मे 2 फरवरी दिन रविवार को सुबह 10 बजे से  पाल सेवा संघ का एतिहासिक विशाल महासम्मेलन का कार्यक्रम शुरू हो जायेगा। 
इस कार्यक्रम मे मुफ्त मे आख, दात व अन्य बिमारी सहित फिजियो थिरैपी भी किया जायेगा।  
इस कार्यक्रम मे विशेष कर महिलाओ के लिये हल्दी कुमकुम का आयोजन किया गया है, इसकी शुरुआत सुबह 11 बजे से  शिक्षिका सुशीला पाल, वंदना पाल,रेणू पाल व वन्दना पाल करेंगी।             इसके अलावा बिरहा का जंगी मुकाबला गायक छविलाल पाल, ओम प्रकाश पाल और रत्नेश पाल सरगम के बीच होगा। दोपहर 12 से 2 बजे तक  भोजन की व्यवस्था भी की गई है। 
     इस कार्यक्रम के अध्यक्षता श्री राम बहाल पाल इंटर कालेज के प्रबंधक रामदुलार पाल करेंगे। वही विशिष्ठ सत्कारमूर्ति विधायक हितेंद्र ठाकुर (अप्पा साहेब), मुख्य अतिथि उद्योगपति अशोक पाल,दादरा नगर हवेली एवं दमन दीप के भाजपा किसान मोर्चा के प्रभारी रामभाई पाल,  जौनपुर जिला के भाजपा अध्यक्ष रामविलाश पाल, भवन निर्माता बंशनारायण पाल सम्मानित किया जायेगा।  
     पाल रत्न से पूर्व आईएएस स्व दशरथ पाल की पत्नी नीलम पाल को विशेष रुप से सम्मानित किया जायेगा। सत्कार शिरोमणि  से समाजवादी लोहिया युवा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश पाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ददन पाल,भाजपा नेता ब्रह्मप्रकाश पाल सम्मान किया जायेगा। विशिष्ठ अतिथि के रुप मे आम्बेडकरनगर के कांग्रेस जिला अध्यक्ष रामकुमार पाल, उद्योगपति जिबोध पाल, हीरालाल पाल,  रासपा अध्यक्ष एसएल अक्किसागर, राउपा अध्यक्ष बाबूराम पाल,नगरसेवक पंकज पाटिल, कर्जत के पूर्व नगराध्यक्ष लालधारी पाल, गुजरात पाल महासभा के अध्यक्ष नेमसिंह बघेल, समन्वय समिति के सस्थापक अध्यक्ष रामलखन पाल, शेफर्ड टाइगर फोर्स इंडिया के अध्यक्ष धामू पाल सहित समाज की तमाम हस्तियां और मुंबई के सभी सस्थाओ के अध्यक्ष अपनी टीम के साथ मौजूद रहेंगे।   
  गौरव पुरस्कार कवियत्री डा संगीता पाल,डा सुशीला पाल, पहलवान पूजा बघेल को दिया जाएग।                                                       पाल सेवा संघ के सस्थापक सदस्य शिक्षक ईश्वरदेव पाल ने  जोर देकर कहा कि समय को देखते हुए समाज की एकजुटता के लिये इस एतिहासिक महासम्मेलन मे जिसको जैसे ही सूचना मिलती है, वैसे ही समाज के लोगो तक पहुचाए उनको सह परिवार आने के लिये सूचित करे और साथ मे आये भी। पाल बघेल धनगर गडरिया समाज से आवाहन करता हु कि  इस विशाल महासम्मेलन मे इस बार हजारो की सख्या मे सपरिवार पहुच कर कार्यक्रम को सफल बनाए।  वही संघ के अध्यक्ष जयमूर्ति पाल, प्रवक्ता राजेन्द्र पाल व सलाहकार शेषधर पाल ने समाज से अपिल किया है कि समाज के लोग आपसी भेदभाव भुलाकर इस संघ के महासम्मेलन मे विशाल रुप से उपस्थित रहे। इसकी जानकारी पाल सेवा संघ के प्रवक्ता राजेन्द्र पाल  ने दी है ।                                                           


Comments