गौरी नगर में गैस सिलेंडर में हुआ ब्लास्ट 4 की हालत गंभीर
इंदौर। गुरुवार सुबह गौरी नगर में गैस सिलेंडर में ब्लास्ट होने से पांच सदस्य घायल हो गए। ब्लास्ट से पूरा घर खंडहर में तब्दील हो गया।इलाज हेतु उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पड़ोसियों ने बताया कि सुबह करीब 7 बजे एक जोरदार धमाका हुआ, धमाका इतना जोरदार था कि काफी दूर तक इसकी आवाज सुनी गई। धमाके बाद घर में आग लग गयी। रहवासियों ने घायलों की सूचना तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल सुनील (12), आकाश (17) रोहित (15) भगवती (35), रघुवीर (20) और धर्मेंद्र (22) को तत्काल उपचार के लिए एमवाय अस्पताल पहुंचाया। जहां 4 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।
गौरी नगर में गैस सिलेंडर में हुआ ब्लास्ट 4 की हालत गंभीर