संभागायुक्त  आकाश त्रिपाठी ने नगर निगम इंदौर में प्रशासक का किया कार्यभार ग्रहण

संभागायुक्त  आकाश त्रिपाठी ने नगर निगम इंदौर में प्रशासक का किया कार्यभार ग्रहण



इन्दौर ।    संभागायुक्त  आकाश त्रिपाठी ने आज नगर निगम इंदौर में प्रशासक का कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर आयुक्त नगर निगम आशीष सिंह एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे। कार्यभार ग्रहण करने के बाद आकाश त्रिपाठी ने नगर निगम के अधिकारियों की संक्षिप्त बैठक ली और परिचय प्राप्त किया। उन्होंने आवंटित कार्यों की भी जानकारी ली।  त्रिपाठी ने कहा कि कान्ह नदी का उद्धार उनकी प्राथमिकता का कार्य रहेगा।


Comments