उज्जैन: महाशिवरात्री के दूसरे दिन, बाबा महाकाल की 12 बजे दोपहर में हुई भस्मार्ती
उज्जैन। वर्ष में एक ही बार महाशिवरात्रि के दूसरे दिन बाबा महाकाल की दोपहर में भस्मार्ती होती है। महाशिवरात्रि के अगले दिन 22 फरवरी को प्रात: 4 बजे से सेहरा चढना प्रारम्भ हुआ और प्रात: 6 बजे सेहरा आरती हुई। प्रात: 11 बजे से पुष्प मुकुट (सेहरा) उतरना प्रारंभ हुआ। दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक भगवान महाकाल की भस्मार्ती हुई। दोपहर 2.30 बजे से 3 बजे तक भोग आरती पश्चात ब्राम्हण भोज आयोजित किया गया।
भस्मार्ती में शामिल हुए बडी संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन लाभ लिया और अपने आप को धन्य महसूस किया। भस्मार्ती के पूर्व बडी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान महाकाल के दर्शन किये। इस बार श्री महाकालेश्वर मंदिर उज्जैन में प्रशासक एस. एस. रावत जी के द्वारा की गई व्यापक व्यवस्थाओं से दर्शनार्थियों ने प्रसन्नता प्रकट की और प्रशासन की सराहना की।भस्मार्ती में शामिल हुए सेकडों भक्तों ने बाबा भोलेनाथ की आरती का दर्शन लाभ लिया।