दूरदर्शन पर रामायण धारावाहिक के प्रसारण की घोषणा

नई दिल्ली। दूरदर्शन पर एक बार फिर रामायण धारावाहिक का प्रसारण शुरू हो रहा है। इस बात की घोषणा केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने की। उन्होंने एक बयान में कहा है कि जनता की विशेष मांग पर 28 मार्च 2020 से दूरदर्शन पर रामायण सीरियल का प्रसारण किया जाएगा। यह प्रसारण प्रतिदिन सुबह 9:00 से 10:00 पहलाऔर दूसरा एपिसोड रात 9:00 से 10:00 बजे तक होगा। रामायण का प्रसारण ऐसे समय में किया जा रहा है जब देश में कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए लॉक डाउन की घोषणा की गई है।


Comments