कांग्रेस के बागी 21 पूर्व विधायक शनिवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए

कांग्रेस के बागी 21 पूर्व विधायक शनिवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए


नई दिल्ली।   मध्यप्रदेश कांग्रेस के बागी 21 पूर्व विधायक शनिवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। बिसाहूलाल साहू ने पहले ही भाजपा की सदस्यता ले ली थी। ये सभी पूर्व विधायक बेंगलुरु से दिल्ली पहुंचे थे। पहले इन नेताओं से ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मुलाकात की। इसके बाद सभी भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर पहुंचे। इस दौरान कैलाश विजयवर्गीय , नरेंद्र सिंह तोमर और धर्मेंद्र प्रधान भी मौजूद थे।


मध्यप्रदेश के सभी पूर्व विधायक चार्टर्ड प्लेन से दिल्ली पहुंचे। इनके आज रात ही भोपाल आने की संभावना है। 22 विधायकों के इस्तीफे के बाद मध्य प्रदेश में 15 महीने पुरानी कमलनाथ सरकार अल्पमत में आ गई थी और शुक्रवार को कमलनाथ ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।


Comments