मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आपने पद से इस्तीफा दिया,कमलनाथ सरकार महज 15 महीने ही चल पाई
भोपाल। मध्य प्रदेश में 17 दिन से चल रही उठापटक का अंत शुक्रवार को हो गया। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने दोपहर 12 बजे राजधानी भोपाल में सीएम हाउस से प्रेस कांफ्रेस कर राज्य के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया।मध्यप्रदेश में 15 साल बीजेपी के शासन के बाद कांग्रेस सरकार में आई थी। परन्तु कांग्रेस सरकार महज 15 महीने ही चल पाई।
प्रेस कांफ्रेस को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ज्योतिरादित्य सिंधिया का नाम न लेते हुए कहा कि एक महाराजा और उनके 22 विधायकों ने मिलकर हमारी सरकार के खिलाफ साजिश रची।