प्रयागराज में उमड़ा जनसैलाब वंचित समाज अधिकार चेतना रैली,  2022 विधानसभा चुनाव में भागीदारी संकल्प मोर्चा के बिना किसी की सरकार नहीं बनने वाली - बाबू रामपाल

प्रयागराज में उमड़ा जनसैलाब वंचित समाज अधिकार चेतना रैली,  2022 विधानसभा चुनाव में भागीदारी संकल्प मोर्चा के बिना किसी की सरकार नहीं बनने वाली - बाबू रामपाल


 प्रयागराज। रविवार को भागीदारी संकल्प मोर्चा के तत्वावधान में वंचित समाज अधिकार चेतना रैली जारी गांव के मजरा पहलू में की गई।
भागीदारी संकल्प मोर्चा के बैनर तले वंचित समाज अधिकार जन चेतना रैली का आयोजन किया गया।
राष्ट्र उदय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय बाबू रामपाल जी ने कहा कि आज यह तानाशाही सरकार वंचित शोषित समाज पिछड़ों के हक व अधिकार को नष्ट कर रही है उनके उनके हक व अधिकार को मारा जा रहा है तमाम सारी उनकी नीतियां जो पिछड़ों अति पिछड़ों दलितों के खिलाफ है। और अन्य पार्टियां जो अति पिछड़े समाज की विरोधी है जो उनको राजनीतिक हिस्सेदारी नहीं देना चाहती हैं। 


अब 2022 विधानसभा के चुनाव में एक विकल्प के रूप में भागीदारी संकल्पम मोर्चा जिसमें कई सारे समाज के पार्टियों का गठबंधन है और उन्होंने कहा कि आने वाले 2022 विधानसभा के चुनाव में भागीदारी संकल्प मोर्चा के बिना किसी की सरकार नहीं बनने वाली है।


    आरोही ने कहा कि जब भागीदारी संकल मोर्चा की सरकार बनेगी तो उसमें गरीब असहाय पीड़ित दलित वंचित शोषित पिछड़े अति पिछड़े समाज के लोगों को हक व अधिकार और बराबरी का दर्जा दिया जाएगा किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं किया जाएगा।  कार्यक्रम में राष्ट्र उदय पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष माननीय कमलेश कुमार पाल जी राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मुन्ना लाल पाल जी तमाम राष्ट्रीय पार्टी को सैकड़ों पदाधिकारी कार्यकर्ता गढ़ कार्यक्रम में उपस्थित रहे।


Comments