बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर का निधन,कैंसर से जंग लड़ रहे थे


मुबई। बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर का निधन हो गया है। खराब तबीयत के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अमिताभ बच्चन ने ऋषि कपूर के निधन की जानकारी दी है।


अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर लिखा- वो गया. ऋषि कपूर गए. अभी उनका निधन हुआ. मैं टूट गया हूं.


ऋषि कपूर को बुधवार उनके परिवार ने एच एन रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया था। उनके भाई रणधीर ने बताया था कि उन्हें सांस लेने में समस्या हो रही थी।


Comments