इंदौर में  पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम पर हमला करने वाला आरोपी और कोरोना पॉजिटिव जावेद जबलपुर मेडिकल कॉलेज से फरार 

 


जबलपुर। इंदौर में  पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम पर हमला करने वाला आरोपी जावेद जबलपुर मेडिकल कॉलेज से भाग गया है। इंदौर में गिरफ्तारी के बाद उसे जबलपुर सेंट्रल जेल में शिफ्ट कर दिया गया था। वहां जांच में आरोपी कोरोना पॉजिटिव निकला। उसके बाद इलाज के लिए उसे जबलपुर मेडिकल कॉलेज में शिफ्ट किया गया था। उसके फरार होने बाद जबलपुर जिले में हड़कंप मच गया है।


दरअसल, इंदौर में पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम पर हमला करने के बाद जावेद सहित 4 लोगों पर रासुका के तहत कार्रवाई की गई थी। इसके बाद उसे जबलपुर सेंट्रल जेल भेज दिया गया था। जबलपुर पहुंचने के बाद चारों का कोरोना टेस्ट हुआ था, जिसमें 3 की निगेटिव और 1 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उसके बाद जबलपुर में ही उसका इलाज चल रहा था।एसपी ने जावेद पर 10 हजार का इनाम घोषित किया है।


Comments