इंदौर नगर निगम को आवश्यक खाद्य सामग्री आर्डर करने पर निगम 2दिन पहुंचा देंगे आवश्यक खाद्य सामग्री


इंदौर। निगम आयुक्त आशीष सिंह ने आज सुबह 9 बजे नेहरू स्टेडियम में सभी जोनल अधिकारियों और फूड सप्लाई व्यवस्था में लगे वार्ड प्रभारियों की समीक्षा बैठक ली। निगमायुक्त आशीष सिंह ने निर्देश दिए कि किसी भी हालत में 2 दिन से ज्यादा सामग्री सप्लाई में विलंब नहीं होना चाहिए। विलंब होने पर संबंधित के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। निगम आयुक्त आशीष सिंह ने स्वीकार किया किया अभी तक सामग्री पहुचाने में 3 या 4 दिन लग रहे थे।  दावा किया कि अब अगर कोई आज आवश्यक खाद्य सामग्री का आर्डर करता है तो हर हालत में कल तक उसे उपलब्ध सामग्री मिल जाएगी।निगमायुक्त ने कहा कि किराना दुकानदारों की सभी समस्याओं का निराकरण इंदौर नगर निगम द्वारा हाथों-हाथ किया जा रहा है ।


Comments