भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता,व पूर्व मंत्री और पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष हजारीलाल रघुवंशी का गुरुवार को निधन हो गया। वे भोपाल के नेशनल अस्पताल में भर्ती थे। उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को सिवनी मालवा के आंवलीघाट में किया जाएगा।
मध्यप्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हजारीलाल रघुवंशी का जन्म पांच जुलाई 1930 को होशंगाबाद जिले में हुआ था। सन 1977-80 तक वे मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य बनें। साल 1980 में रघुवंशी विधायक चुने गए और फिर राज्यमंत्री बनें। वे पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह व दिग्विजय सिंह की सरकार में मंत्री पद रह चुके हैं।
MP के पूर्व मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता हजारीलाल रघुवंशी का निधन