मुंबई के बांद्रा रेलवे स्टेशन पर जुटे सैकड़ों मजदूर,लॉकडाउन खत्म होने की उम्मीद से


मुंबई। कोरोना  से निपटने के लिए देश में लॉकडाउन को 3 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है। इस बीच मुंबई के बांद्रा रेलवे स्टेशन पर प्रवासी मजदूरों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई।ये सभी मजदूर घर जाने के लिए स्टेशन पर पहुंच गए।मजदूर लॉकडाउन खत्म होने की उम्मीद से स्टेशन पहुंच गए। उन्हें उम्मीद थी अपने घरों को जाने के लिए वहां से सवारी ट्रेन मिल जाएगी।हजारों की भीड़ देखकर पुलिस प्रशासन के भी होश उड़ गए। लोगों को हटाने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।


महाराष्ट्र कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित है. यहां मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। राज्य में मरीजों की संख्या 2300 के पार पहुंच गई है।महाराष्ट्र में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित शहर मुंबई है।यहां कोरोना के 1700 से ज्यादा केस हैं।


Comments