'रामायण' के बाद दूरदर्शन पर प्रसारित होगा 'श्री कृष्णा'


 


नई दिल्ली। लॉकडाउन के दौरान रामायण और महाभारत को मिल रही अपार सफलता के बाद दूरदर्शन चैनल ने फैसला किया है कि वे श्री कृष्णा शो का भी री-टेलीकास्ट करेंगे।


वैसे इस शो को फिर से दिखाए जाने की फैंस काफी समय से डिमांड भी कर रहे थे।दूरदर्शन नेशनल ने ट्वीट कर फैंस को ये गुडन्यूज दी है। लिखा- जल्द आ रहा है श्री कृष्णा डीडी नेशनल पर। हालांकि अभी ये शो कब से टेलीकास्ट किया जाएगा इसकी जानकारी साझा नहीं की गई है। ये खबर सामने आने के बाद से फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है।


'श्रीकृष्णा' सीरियल पहली बार 1993 में प्रसारित हुआ था। ये शो 1996 तक चला। इस सीरियल का निर्देशन रामानंद सागर ने किया था। जिसमें श्रीकृष्ण की लीलाएं दिखाई गई थीं।


रामायण और महाभारत इन दोनों सीरियल के प्रसारण के बाद दूरदर्शन को रिकॉर्डतोड़ टीआरपी मिल रही हैं। यहां तक कि कई साल बाद दूरदर्शन टीआरपी के मामले में नंबर एक की पोजीशन पर है।



Comments