नई दिल्ली।भारतीय संविधान के शिल्पकार भारत रत्न डॉक्टर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जयंती के शुभ अवसर पर शेफर्ड टाइगर फोर्स इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शेफर्ड धामू पाल के आदेशानुसार एवं प्रदेश कार्यकारिणी की सहमति से सोम पाल गडरिया की सामाजिक सक्रियता लगन मेहनत को देखते हुए दिल्ली एन.सी.आर .का अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया।
सोम पाल गडरिया का संघर्ष करीब कई वर्षों से समाज के लिए निरंतर आप समाज के सुख दुख में सहभागिता हमेशा निभाते रहते। आप जहां पर अत्याचार अन्याय होता है एवं समाज के हक व अधिकार के लिए राजनीतिक हिस्सेदारी दिलाने के लिए वहां पर समाज के लिए आवाज उठाने में आप हमेशा तत्पर रहते हैं।
इस दौरान सोम पाल गडरिया ने कहा एस.टी.एफ. इंडिया के शीर्ष नेतृत्व ने हमें जो भी जिम्मेदारियां दी है हम उसका बखूबी तरह से पालन करेंगे और संगठन को पूरे दिल्ली एन.सी.आर. में मजबूत बनाने का काम करेंगे और समाज के लिए हमेशा दिंन रात संघर्ष करने से कभी पीछे नहीं हटेंगे।
शेफर्ड टाइगर फोर्स इंडिया के राष्ट्रीय संयोजक गडरिया विनय पाल राष्ट्रीय सचिव एडवोकेट राजीव कुमार पाल दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश सिंह बघेल प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज पाल मंडल मीडिया प्रभारी राजेश कुमार पाल आदि लोगों ने बधाई व शुभकामनाएं दी।
सोम पाल गडरिया को शेफर्ड टाइगर फोर्स इंडिया ने दिल्ली NCR का अध्यक्ष बनाया