नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट का दिल्ली के एम्स में सोमवार को निधन हो गया है। उन्होंने सुबह 10.44 बजे अंतिम सांस ली। वे 89 वर्ष के थे। लिवल, किडनी में दिक्कत के बाद उन्हें 13 मार्च को एम्स में भर्ती कराया गया था। हालत ज्यादा खराब होने के बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। रविवार को उनका डायलिसिस किया गया था।
UP :- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता का निधन, एम्स में ली आखिरी सांस