औरंगाबाद। महाराष्ट्र के औरंगाबाद में आज दिल दहला देने वाली घटना हुई है। औरंगाबाद में रेल की पटरी पर सो रहे प्रवासी मजदूरों को एक मालगाड़ी ने रौंद दिया, जिसमें करीब 16 लोगों के मरने की आशंका जताई जा रही है।मिली जानकारी के अनुसार सुबह करीब 6 बजे औरंगाबाद के जालना रेलवे लाइन के पास ये हादसा हुआ है।
पीएम मोदी ने दुख व्यक्त किया
महाराष्ट्र दुर्घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख व्यक्त किया। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'महाराष्ट्र के औरंगाबाद में रेल हादसे में जानमाल के नुकसान से बेहद दुखी हूं। रेल मंत्री पीयूष गोयल से बात की है, वह स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है।'