सम्पूर्ण भारतवर्ष मे मनाई गई अहिल्याबाई होलकर जी की 295वी जयंती- शेफर्ड धामू पाल

 


   नई दिल्ली। 31 मई को लोकमाता अहिल्याबाई होलकर जी के 295वी जयंती के शुभ अवसर पर शेफर्ड टाइगर फोर्स इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शेफर्ड धामू पाल जी ने इस लाख डाउन में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए अपने निज आवास प्रतापगढ़ में अहिल्याबाई होल्कर जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया और श्रद्धांजलि दिया और सभी सम्मानित देशवासियों को जयंती पर बधाई और शुभकामनाएं दिया। 


       राष्ट्रीय अध्यक्ष शेफर्ड धामू पाल जी ने कहा कि आज पूरे भारतवर्ष में शेफर्ड टाइगर फोर्स इंडिया के द्वारा तमाम सारे प्रदेश में एवं जनपद में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सोशल मीडिया और डिजिटल माध्यम के द्वारा लोकमाता अहिल्याबाई होलकर जी के जयंती उत्तर से लेकर दक्षिण तक पूर्व से लेकर पश्चिम तक समूचे हिंदुस्तान में मनाई गयी। 


      यह इतिहास में पहली बार ऐसा देखने को मिला कि लोकमाता अहिल्याबाई होलकर जी की जयंती इतने बड़े दायरे और भव्य में कभी आजाद भारत में नहीं मनाया गया था लेकिन यहां भारत का संपूर्ण चरवाहा पशुपालक गडरिया धनगर शेफर्ड समाज जग चुका है अपने इतिहास और महान पुरुषों को पहचानना चालू कर दिया है अब वह दिन दूर नहीं होगा जब हम लोग हैं शासन सत्ता पर काबिज होंगे और अपने हक व अधिकार की लड़ाई लड़ेंगे। 


     शेफर्ड टाइगर फोर्स इंडिया के द्वारा अहिल्याबाई होल्कर की जयंती उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश गुजरात महाराष्ट्र हरियाणा दिल्ली पश्चिम बंगाल बिहार कर्नाटका छत्तीसगढ़ झारखंड एवं अन्य प्रदेशों में भी जयंती मनाई गई इसके साथ-साथ उत्तर प्रदेश के लगभग 50 जिलों में एसटीएफ संगठन के द्वारा जयंती मनाई गई एसटीएफ संगठन के सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता सिपाही धन्यवाद और बधाई के पात्र हैं जो इतने बड़े दायरों में आप सभी लोगों ने जयंती मनाई। 


     जयंती मनाने वालों में राष्ट्रीय प्रभारी श्रीकांत पाल जी राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी बृजेश पाल जी राष्ट्रीय संयोजक गडरिया विनय पाल जी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनिल कुमार पाल जी राष्ट्रीय प्रवक्ता राजा भैया पाल जी केंद्रीय कमेटी सदस्य डॉक्टर शीलू पाल जी प्रदेश प्रभारी मध्य प्रदेश दिनेश सिंह बघेल जी दिल्ली एनसीआर अध्यक्ष गडरिया सोम पाल जी दिल्ली उपाध्यक्ष राजेश सिंह बघेल जी अनिकेश पाल टाइगर बिहार प्रदेश अध्यक्ष प्रदेश महासचिव एडवोकेट रणविजय सिंह पाल जी मुंबई अध्यक्ष घनश्याम पाल जी सूरत उपाध्यक्ष अनुज पाल उमाशंकर पाल जी बलराम पाल जी राजेश कुमार पाल जी महिला मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शेफर्ड वीनू पाल जी प्रदेश सचिव दिल्ली इंजीनियर प्रिया पाल जी प्रतापगढ़ जिला उपाध्यक्ष और उर्मिला पाल जी जिला मीडिया प्रभारी आरती पाल जी आदि लोगों ने जगह-जगह पर लोकमाता अहिल्याबाई होलकर जी के जयंती मनाई।


Comments