हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट छात्र छात्राओं का किया गया सम्मान समारोह,शिक्षा से ही समाज की उन्नति सम्भव -शेफर्ड धामू पाल
कासगंज। शेफर्ड टाइगर फोर्स इंडिया इकाई कासगंज के तत्वाधान में ग्राम सभा गिरधरपुर में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री राजा राम बघेल पूर्व प्रधानाचार्य ने किया।
     कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रुप में उपस्थित रहे शेफर्ड टाइगर फोर्स इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शेफर्ड धामू पाल जी एवं राष्ट्रीय प्रभारी श्री कांत पाल गुरूजी।
   विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे दिल्ली एनसीआर अध्यक्ष सोमपाल गडरिया इंजीनियर प्रिया पाल प्रदेश सचिव महिला मोर्चा अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी में मीनू धनगर राजेश सिंह बघेल प्रदेश उपाध्यक्ष दिल्ली सत्य प्रकाश बघेल प्रदेश उपाध्यक्ष मध्य प्रदेश सी पी सिंह बघेल जिला कारागार हेड रूप सिंह भूप प्रबंधक जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह बघेल हाथरस जिला अध्यक्ष दुष्यंत बघेल फिरोजाबाद ललित बघेल जिला प्रभारी नरेश पाल जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष बाराबंकी शीतल प्रसाद पाल जिला संरक्षक मैनपुरी जी रहे।
     सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि शेफर्ड धामू पाल जी ने कहा कि समाज को उच्च शिखर पर ले जाने के लिए शिक्षा रुपी हथियार को अपनाना पड़ेगा और शिक्षा ही एक ऐसा हथियार है जिसके माध्यम से समाज बहुत गति के साथ प्रगति करेगा। और उन्होंने नारी शक्ति पर जोर देते हुए कहा कि जब तक समाज में पुरुषों के साथ महिलाए भी कंधे से कंधा मिलाकर नहीं चलेंगी तब तक समाज तरक्की नहीं कर सकता है। इसलिए बेटियों को भी उच्च स्तर की शिक्षा देने का काम करें। और कहां की समाज के ऊपर दिन प्रतिदिन  अत्याचार  अन्याय जैसे जघन्य अपराध कर दिया जा रहा है इसके खिलाफ हम सभी लोगों को एकजुट होकर लड़ाई लडना है ।
     श्रीकांत पाल जी ने कहा हमारे समाज के लोग राजनीतिक हिस्सेदारी पाने के लिए जब तक  संगठित नहीं होंगे तब तक समाज को राजनीतिक नहीं मिल सकती है। आज यह तमाम सारी पार्टियां समाज का शोषण कर रही है तेजपात पत्तों की तरह इस्तेमाल करने का काम कर रहे हैं। 
    इस दौरान कार्यक्रम में हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट मेधावी छात्र छात्राओं को सील्ड मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया । और शेफर्ड टाइगर फोर्स इंडिया संगठन की तरफ से सभी छात्र छात्राओं को उज्जवल भविष्य की कामना अग्रिम बधाई और शुभकामनाएं। 
   कार्यक्रम का कुशल संचालन डॉक्टर राम प्रकाश पाल पथिक कवी जी एवं राम सिंह पाल जिला उपाध्यक्ष जी ने किया।
   कार्यक्रम का आयोजन शेफर्ड टाइगर फोर्स इंडिया के कार्यकर्ता विवेक पाल जी देवेंद्र बघेल जी विनय पाल जी सतीश पाल कार्यालय अधीक्षक जी ने कराया।
   कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे प्रमोद बघेल जिला उपाध्यक्ष फिरोजाबाद ओंकार पाल गुड्डू बघेल चंचल कुमार पाल सोमेश कुमार पाल सतीश पाल रेलवे  एड. भूप सिंह भूप अनिल बघेल राजाराम बघेल पूर्व प्रधानाचार्य डॉ रामप्रकाश पाल पथिक सुखवीर बघेल सी पी सिंह बघेल जिला कारागार चीफ मनोज बघेल जिला कारागार हेड चीफ। आदि हजारो की संख्या में लोग उपस्थित रहे।
Comments