इंदौर का नाम देवी अहिल्याबाई होलकर के नाम पर किया जाये उठी मांग :- कांग्रेस प्रदेश सचिव विवेक खंडेलवाल
इंदौर। मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रदेश सचिव ने इंदौर का ही नाम बदलने की मांग की है। उन्होंने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज को लिखे पत्र में  इंदौर का नाम देवी अहिल्याबाई होलकर के नाम पर किए जाने की बात लिखी है।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखने वाले मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रदेश सचिव विवेक खंडेलवाल ने बताया है कि बाहर से जितने लोग भी इंदौर आकर व्यापार-व्यवसाय और नौकरी कर रहे हैं। माता देवी अहिल्या बाई होलकर का ही आशीर्वाद है कि लोग आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि देवी अहिल्या बाई होलकर परम शिव भक्त थीं और मां नर्मदा की उपासक थीं। इंदौर के हर जन की आस्था माता पर है। इंदौर का नाम देवी अहिल्याबाई होलकर के नाम पर किया जाता है तो इंदौर के नाम को पूरे विश्व मे अलग ही पहचान मिलेगी और इंदौर की  उन्नति और  तरक्की होगी।
Comments