मध्यप्रदेश विमुक्त घुमंतू एवं अर्ध घुमंतू जनजाति में दिनेश पाल को प्रदेशमीडिया प्रभारी बनाया
भोपाल। मध्यप्रदेश विमुक्त घुमंतू एवं अर्ध घुमंतू जनजाति महासंघ के अध्यक्ष ज्ञान सिंह बघेल जी ने मध्यप्रदेश कोर कमेटी सूची जारी करते हुए । प्रदेश कार्यकारिणी की नियुक्तियां की है। इसमें मध्यप्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष एस धनगर जी, संगठन मंत्री मधुसुदन धनगर जी, प्रदेश महासचिव राजू बघेल जी का मार्गदर्शन रहा। इस सूची में इंदौर जिले के दिनेश पाल जी को प्रदेशमीडिया प्रभारी मनोनीत किया है। इसके साथ ही , डॉ अशोक बघेल जी को प्रदेश कोषाध्यक्ष तथा खरगोन के दिगम्बर राठौर जी को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया है। अध्यक्ष ज्ञान सिंह बघेल जी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों से आह्वान किया कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई, वे उस पर पूरी मेहनत से कार्य करें। प्रदेश में समाज को मजबूती दिलाने में अपना योगदान देते हुए समाज के हर व्यक्ति को जोड़ने की अहम भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि भोपाल में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की जाएगी। जिसमें सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाते हुए नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे।